Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

माकपा के युवा नेता प्रतीक-उर-रहमान तृणमूल में शामिल, अभिषेक बनर्जी ने थमाया झंडा

अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में प्रतीक के शामिल होने से यह स्पष्ट है कि तृणमूल अपनी युवा ब्रिगेड को विस्तार देने की रणनीति पर मजबूती से काम कर रही है

21 Feb 2026

माकपा के युवा नेता प्रतीक-उर-रहमान तृणमूल में शामिल, अभिषेक बनर्जी ने थमाया झंडा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में पिछले कई दिनों से जारी कयासों और अटकलों का दौर शनिवार को तब समाप्त हो गया, जब पूर्व वामपंथी युवा नेता प्रतीक उर रहमान आधिकारिक तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सदस्य बन गए। दक्षिण 24 परगना के आमतला स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान, तृणमूल कांग्रेस के अखिल भारतीय महासचिव व लाेकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने प्रतीक को पार्टी का झंडा थमाकर उनका स्वागत किया। इस दलबदल को राज्य में वामपंथी खेमे के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।
प्रतीक उर रहमान के इस्तीफे और पाला बदलने की पटकथा पिछले रविवार को ही लिख दी गई थी, जब उन्होंने माकपा की राज्य समिति, जिला समिति और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। उनका इस्तीफा पत्र सार्वजनिक होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। हालांकि, शुरुआत में इसे केवल एक आंतरिक असंतोष माना जा रहा था, लेकिन पिछले चार दिनों से उनके तृणमूल में जाने की अटकलें लगातार बढ़ रही थीं।
इस बीच, माकपा की हालिया राज्य समिति की बैठक में प्रतीक की अनुपस्थिति ने इन चर्चाओं पर मुहर लगाने का काम किया। शुक्रवार को माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने स्पष्ट कर दिया था कि प्रतीक उर रहमान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, शनिवार सुबह प्रतीक ने भी मीडिया के सामने संकेत दिए थे कि वे जनसेवा के लिए एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रतीक उर रहमान जैसे प्रखर युवा वक्ता का साथ छोड़ना माकपा के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है, जबकि तृणमूल कांग्रेस के लिए यह संगठन को और मजबूती देने वाला कदम है। अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में प्रतीक के शामिल होने से यह स्पष्ट है कि तृणमूल अपनी युवा ब्रिगेड को विस्तार देने की रणनीति पर मजबूती से काम कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


माकपा के युवा नेता प्रतीक-उर-रहमान तृणमूल में शामिल
अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में प्रतीक के शामिल होने से यह स्पष्ट है कि तृणमूल अपनी युवा ब्रिगेड को विस्तार देने की रणनीति पर मजबूती से काम कर रही है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News